Jabalpur :तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

सड़क पर ब्रेक ले रहे मजदूर बने हादसे का शिकार

Jabalpur जबलपुर के एकता चौक के पास रविवार को सड़क पर रेलिंग लगाने का काम कर रहे मजदूर दोपहर के समय ब्रेक लेकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए। घायलों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

फरार कार ड्राइवर और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी

Jabalpur पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कार में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ड्राइवर फरार है और उसकी तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कार सफेद रंग की क्रेटा थी और चालक ने किसी भी तरह की रोकथाम नहीं की। मृतक और घायल सभी मजदूर मंडला जिले के रहने वाले हैं।

जांच और राहत कार्य जारी

Jabalpur एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव वहीं रखे गए हैं। पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है और फरार चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना के बाद राहत और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Read this: Madhya Pradesh :मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा में आगे, पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता घटाई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और