,

MP: Top 10

mp-top-10-october-06/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. MP में चक्रवात का असर, 4 दिन बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। चक्रवात के प्रभाव से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं इंदौर और भोपाल समेत पश्चिमी हिस्सों में मौसम मुख्यतः साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं।

2. भागीरथपुरा कांड की जांच रिपोर्ट में कई स्तर पर लापरवाही

इंदौर के भागीरथपुरा कांड, जिसमें 36 लोगों की मौत हुई थी, की जांच रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया से लेकर इंजीनियरिंग और मॉनिटरिंग तक कई स्तर पर लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जिम्मेदार लोगों पर आरोप साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सकती है।

3. इंदौर MY अस्पताल में मुफ्त Botox Treatment

इंदौर के एमवाय अस्पताल में लकवे के बाद हाथ-पैरों में आई जकड़न के इलाज के लिए Botox Treatment की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक इस उपचार से कई मरीजों के अंगों की हरकत में सुधार देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों ने मरीजों को इंटरनेट पर देखकर खुद इलाज कराने से बचने की सलाह दी है।

4. MP के 11 जिलों में सूखे का संकट

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में इस मानसून सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में बारिश की कमी 52 प्रतिशत तक बताई जा रही है। सरकार अब प्रभावित क्षेत्रों में फील्ड सर्वे और ग्राउंड वेरिफिकेशन कराकर स्थिति का आकलन करेगी। इंदौर और उज्जैन समेत कई जिले इस सूची में शामिल हैं।

5. नाबालिग बच्ची का VIDEO पंचायत में दिखाने वाला शिक्षक सस्पेंड

जबलपुर में नाबालिग बच्ची का वीडियो पंचायत में दिखाने के मामले में शिक्षक संतोष पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षक जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद विभाग को जानकारी दिए बिना दोबारा स्कूल में पढ़ाने लगा था। मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया।

6. BJP सांसद के DJ और Gen-Z वाले बयान पर विवाद

खरगोन के BJP सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के DJ पर नाचने वाले युवक-युवतियों को लेकर दिए बयान पर विवाद बढ़ गया है। सांसद ने बड़ी संख्या में युवाओं के शराब के नशे में होने की बात कही। कांग्रेस ने बयान पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि Gen-Z को नशेड़ी बताकर युवाओं का अपमान किया गया है।

7. महिलाओं के आपत्तिजनक VIDEO बनाने के मामले में पहली FIR

ग्वालियर में महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में पहली FIR दर्ज की गई है। कालिका धाम की साध्वी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने रास्ता रोककर उनका हाथ पकड़ा और दोस्ती करने के लिए कहा। साध्वी के मुताबिक विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

8. भोपाल स्लॉटर हाउस मामले में 4 नए आरोपी

भोपाल के स्लॉटर हाउस से जुड़े गोकशी मामले में पुलिस ने पूरक चालान पेश किया है। जांच में चार नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जांच किए मीट को सुरक्षित बताया, जबकि क्वालिटी हेड पर मामले से जुड़ी जानकारी छिपाने में मदद करने का आरोप है।

9. मंदसौर में पटवारियों की पोस्टिंग को लेकर सिंडिकेट के आरोप

मंदसौर में पटवारियों की पोस्टिंग को लेकर कथित सिंडिकेट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 29 सितंबर के आदेश के बाद पोस्टिंग सूची को दबाकर पसंदीदा जगह दिलाने के लिए 60 से 70 हजार रुपए तक की मांग की जा रही है। मामले ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

10. हरदा में 8 अक्टूबर को युवा संगम रोजगार मेला

हरदा ITI में 8 अक्टूबर को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 35 साल तक की उम्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की जानकारी दी गई है। मेले में नौकरी के साथ अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार से जुड़े अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…