Uttarakhand : किसानों के लिए राहत की खबर: आवारा पशु पालने पर हर माह 12 हजार रुपये तक देगी सरकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttarakhand

आवारा पशुओं से निजात और कमाई का मौका

Uttarakhand अब आवारा पशु किसानों के लिए परेशानी नहीं, बल्कि आमदनी का जरिया बन सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण इलाकों में दो विशेष योजनाएं शुरू की हैं, जिनका मकसद सड़कों और खेतों में घूम रहे निराश्रित पशुओं को आश्रय देना है। इन योजनाओं के तहत पशुओं की देखभाल करने वाले लोगों को हर महीने 12 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

फसलों की सुरक्षा के साथ मुफ्त इलाज की सुविधा

Uttarakhand पिथौरागढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश शर्मा के अनुसार, इन योजनाओं का उद्देश्य केवल पशुओं को shelter देना ही नहीं, बल्कि किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना भी है। ग्राम गौर सेवक योजना के तहत कोई भी ग्रामीण व्यक्ति अधिकतम पांच नर आवारा पशुओं को पाल सकता है। इसके बदले प्रति पशु 80 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही इन पशुओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा भी पशुपालन विभाग द्वारा दी जाएगी।

गौशाला योजना से गांवों में नई व्यवस्था

Uttarakhand सरकार ने दूसरी पहल गौशाला योजना के रूप में की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था अपने गौसदन में किसी भी संख्या में निराश्रित पशुओं को रख सकती है। यहां भी प्रति पशु 80 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल मुनस्यारी और बारावे क्षेत्रों में संचालित दो गौशालाओं में 225 से अधिक आवारा पशुओं को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरकार की यह पहल न सिर्फ किसानों को आर्थिक सहारा दे रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है।

Read this: Mumbai: 7.65 रुपये की चोरी का मामला 50 साल बाद समाप्त, अदालत ने कहा—अब आगे बढ़ाने का औचित्य नहीं

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में