,

Food Poisoning: तातापानी महोत्सव में समोसा खाने से 7 लोग बीमार, सीएचसी में इलाज जारी

Food Poisoning

Report By: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Food Poisoning: बलरामपुर जिले में 16 जनवरी को आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल सात लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। पीड़ित सभी सरगुजा जिले के उदयपुर के नवापारा मोहल्ले के निवासी हैं।

Food Poisoning: कौन-कौन हुए प्रभावित

पीड़ितों में एक बालिका, चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी को तुरंत सीएचसी उदयपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है।

Food Poisoning

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि खाने की वस्तुओं की गुणवत्ता और तैयारी प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Food Poisoning

Food Poisoning: अन्य लोगों के लिए चेतावनी

महोत्सव में शामिल अन्य ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और खाने-पीने की चीजों के चयन में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…