,

Ayodhya :रामनगरी में ट्रैफिक पुलिस दरोगा की बदसलूकी का वीडियो वायरल

Ayodhya

Report: Ankur Pandya, Edit Yoganand shrivastva

वायरल वीडियो में दिखी अभद्रता

Ayodhya नया घाट चौकी क्षेत्र, सूर्या पैलेस से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस दरोगा को देखा जा सकता है, जो ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन चालकों का गलत तरीके से चालान कर रहा है। आरोप है कि चालान का डर दिखाकर उनसे वसूली भी की जा रही थी।

रंगबाज दरोगा

विरोध पर बरसाए थप्पड़

Ayodhya स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए और विरोध किया, तब दरोगा ने एक के बाद एक कई थप्पड़ बरसाए। पुलिस के इस व्यवहार से अयोध्या पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दरोगा बाइक यूपी 42 AG 0929 पर सवार था।

शिकायत और पूर्व विवाद

Ayodhya जानकारी के अनुसार, इस दरोगा के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत दर्ज हो चुकी है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि स्वदेश न्यूज़ ने नहीं की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।

Read this: Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा शेर का रौब, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…