महाकाल की तिजोरी से निकला खजाना, देखने वाले रह गए दंग, जाने……..

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उज्जैन: बाबा महाकाल के भक्त दुनियाभर में है, हर साल करोड़ों की तादाद में भक्त महाकाल मंदिर दर्शन करने आते है। जब महाकाल की तिजोरी खुली तो लोग दंग रह गए, दरअसल इस बार महाकाल का चढ़ावा 162.82 करोड़ रूपए रहा। बताया जा रहा है कि यह पिछले साल से 18.16 करोड़ कम है। वहीं इस साल महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6.57 करोड़ से ज्यादा रही है।

विकास पर होगा खर्चः कलेक्टर
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आए है। जो भी दान में राशि मिली है, उसका उपयोग विकास कार्य के लिए किया जाएगा। बता दें, साल 2021 में 22.13 करोड़ रुपये मिले थे, साल 2022 में 46.39 करोड़ रुपये मिले थे साल 2023 में 183.98 करोड़ रुपये दान में मिले थे पिछले साल 5.28 करोड़ भक्तों ने बाबा के दर्शन किए, साल 2024 में 165.82 करोड़ रुपये मिले। इस साल 6.57 करोड़ भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। बता दें, महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने दुनियाभर से लोग आ रहे हैं।

4 गुना हुई मंदिर पहुंचने वाले धर्मावलंबियों की संख्या

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाललोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई। पहले शनिवार, रविवार, सोमवार और पर्व के दिन छोड़कर रोजाना करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। इसके बाद ये संख्या में चार गुना से ज्यादा बढ़ गई है। वर्तमान में करीब एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दर्शन हेतु शनिवार, रविवार और सोमवार को आने वाले भक्तों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यही कारण है कि श्रद्धालु किसी न किसी रूप में मंदिर में दान करके जाते हैं। महाकाल मंदिर में ये दान शीघ्र दर्शन, दान पेटी, लड्डू प्रसादी, जल अर्पण काउंटर से बढ़ा है।

आज का राशिफल: 1 अप्रैल को इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! (पूरी लिस्ट देखें)

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में