,

Madhya Pradesh 15 January : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन गीता भवन का किया निरीक्षण

Madhya Pradesh

उज्जैन प्रवास के दौरान लिया निर्माण कार्य का जायजा
Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन दौरे के दौरान शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के समीप बन रहे गीता भवन का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें भवन की प्रगति और निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा गीता भवन
Madhya Pradesh अधिकारियों ने बताया कि गीता भवन का निर्माण जी प्लस टू संरचना में किया जा रहा है। लगभग 5.11 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे इस भवन की कुल क्षमता करीब 1250 लोगों की होगी। परियोजना पर लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और इसे अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पीआईयू को सौंपी गई है।

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
Madhya Pradesh निरीक्षण के समय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक संजय अग्रवाल, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Read this: Rice Mill Scam: कोरिया में राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई,साढ़े 6 हजार बोरी धान कम, मिल सील

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…