tatapani-mahotsav-2026 : सीएम साय ने किया तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
tatapani-mahotsav-2026

रिपोर्ट: सुनील कुमार ठाकुर

tatapani-mahotsav-2026 : बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रसिद्ध तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तातापानी पहुंचकर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और विकास की झलक एक साथ देखने को मिली।

tatapani-mahotsav-2026

tatapani-mahotsav-2026 : कलश यात्रा और तपेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तातापानी पहुंचने के बाद सर्वप्रथम कलश यात्रा के साथ तपेश्वर महादेव धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया और तिल-गुड़ से बने लड्डुओं का स्वाद भी लिया।

tatapani-mahotsav-2026

tatapani-mahotsav-2026 : 200 जोड़ों को आशीर्वाद, योजनाओं के स्टॉल का किया निरीक्षण

महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने महोत्सव स्थल पर लगे विभिन्न शासकीय योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया और आम जनता से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

tatapani-mahotsav-2026 : 667 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने 667 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एवं पूर्ण किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम की मांग पर मुख्यमंत्री ने जिले को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इनमें महिला कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, डाइट भवन, जिला पंजीयक कार्यालय भवन के निर्माण के साथ ही तातापानी महोत्सव के आयोजन हेतु हर वर्ष 25 लाख रुपये की राशि शासन की ओर से देने की घोषणा शामिल है।

tatapani-mahotsav-2026
tatapani-mahotsav-2026 : विकास और संस्कृति का संगम बना तातापानी महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, रोजगार और विकास को नई दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी।

ये भी जानिए : सुकमा में पुलिस को बड़ी कामयाबी: 29 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG