Gold Silver Price Today: तीन दिन में चांदी ₹34 हजार महंगी, ₹2.77 लाख प्रति किलो पहुंची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold-Silver Price

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹14,145 बढ़कर ₹2,77,175 हो गई। इससे पहले कल चांदी ने ₹2,63,032 का ऑल-टाइम हाई बनाया था। सिर्फ तीन दिनों में चांदी ₹34 हजार से ज्यादा महंगी हो चुकी है।

वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। आज 10 ग्राम सोना ₹1,868 की तेजी के साथ ₹1,42,152 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। सोमवार को इसका भाव ₹1,40,482 था।

Gold Silver Price Today: शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग क्यों होते हैं?

IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग होते हैं।
IBJA के रेट का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की कीमत तय करने में करते हैं।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% तक महंगी

  • सोना:
    • 31 दिसंबर 2024: ₹76,162 /10 ग्राम
    • 31 दिसंबर 2025: ₹1,33,195 /10 ग्राम
    • बढ़त: ₹57,033 (75%)
  • चांदी:
    • 31 दिसंबर 2024: ₹86,017 /किलो
    • 31 दिसंबर 2025: ₹2,30,420 /किलो
    • बढ़त: ₹1,44,403 (167%)

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

  1. डॉलर कमजोर – अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती से सोने की होल्डिंग कॉस्ट घटी।
  2. जियोपॉलिटिकल तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता से सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी।
  3. सेंट्रल बैंक खरीदारी – चीन समेत कई देश सालाना 900 टन से ज्यादा सोना खरीद रहे हैं।

Gold Silver Price Today: चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  1. इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV सेक्टर में भारी खपत।
  2. ट्रंप टैरिफ का डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं।
  3. मैन्युफैक्चरर्स की होड़ – सप्लाई बाधित होने के डर से अग्रिम खरीदारी।
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: चुंबक से न चिपके तो असली।
  • आइस टेस्ट: बर्फ बहुत तेजी से पिघले।
  • स्मेल टेस्ट: कोई गंध न हो।
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े पर काला निशान आए तो असली।

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग