,

Sonbhadra Electric Accident: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sonbhadra Electric Accident:

Report by: Pravin, Edit by: Priyanshi Soni

Sonbhadra Electric Accident: सोनभद्र जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शौच के लिए घर से निकला व्यक्ति अचानक जमीन पर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

Sonbhadra Electric Accident: बिजली विभाग को सूचना देकर कटवाई सप्लाई

हादसा ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहे के पास हुआ। करंट की चपेट में आते ही व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई कटवाई और किसी तरह व्यक्ति को करंट से अलग किया।

Sonbhadra Electric Accident: बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

इसके बाद स्थानीय लोग घायल अवस्था में व्यक्ति को परियोजना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हाई टेंशन तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई।

Sonbhadra Electric Accident: पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं बिजली विभाग की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं और लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें: Pilibhit PWD Corruption: पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार की खुली पोल, लाखों की लागत से बनी सड़क हाथों से उखड़ती आई नजर

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों