Pilibhit PWD Corruption: पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार की खुली पोल, लाखों की लागत से बनी सड़क हाथों से उखड़ती आई नजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pilibhit PWD Corruption

Report by: Nijam Ali, Edit by: Priyanshi Soni

Pilibhit PWD Corruption: पीलीभीत जिले से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के दियोरिया–आमडार मार्ग पर कुछ ही समय पहले कई लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क पपड़ी की तरह उखड़ती नजर आ रही है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि उसे हाथों से ही उखाड़ा जा सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Pilibhit PWD Corruption: ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बने ज्यादा समय नहीं हुआ, लेकिन उसकी हालत पहले ही बदहाल हो चुकी है, जिससे रोजाना आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

Pilibhit PWD Corruption: ठेकेदार और अधिकारियों पर गंभीर आरोप

Pilibhit PWD Corruption

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Pilibhit PWD Corruption: अधिकारियों ने नहीं दिया कोई बयान

इस पूरे मामले पर जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। न तो पीडब्ल्यूडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है और न ही सड़क की गुणवत्ता को लेकर कोई स्पष्टीकरण दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Banda ATM Fraud: एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, बुजुर्गों को मदद का झांसा देने वाले दो अन्तर्राज्यीय शातिर गिरफ्तार

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर