,

Banda ATM Fraud: एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, बुजुर्गों को मदद का झांसा देने वाले दो अन्तर्राज्यीय शातिर गिरफ्तार

Banda ATM Fraud

Report by: Laxmi Kant Tiwari, Edit by: Priyanshi Soni

Banda ATM Fraud: बांदा पुलिस को एटीएम ठगी के एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम मशीनों के पास लोगों को मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदलने और खातों से रुपये निकालने वाले दो अन्तर्राज्यीय शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

Banda ATM Fraud: आरोपी बुजुर्ग लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक आरोपी एटीएम के आसपास खड़े होकर खासतौर पर बुजुर्ग, अकेले और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। सहायता के बहाने वे चालाकी से पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल लेते थे और फिर चोरी किए गए कार्ड व पिन की मदद से खातों से रुपये निकाल लेते थे। इस गिरोह की गतिविधियों का खुलासा उस समय हुआ, जब शांति नगर निवासी राहुल ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

Banda ATM Fraud: सूचना के बाद कार्रवाई शुरू की

शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुलिस लाइन तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास दबिश दी और दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 चोरी के एटीएम कार्ड, 32 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Banda ATM Fraud

Banda ATM Fraud: आरोपियों न्यायिक हिरासत में

पूछताछ में अभियुक्तों ने अक्टूबर 2025 के दौरान कई एटीएम ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू उर्फ श्यामलाल और अनिरुद्ध उर्फ भोलू के रूप में हुई है, जिनमें से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बांदा पुलिस की इस कार्रवाई से एटीएम ठगी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि एटीएम पर किसी भी अनजान व्यक्ति से मदद न लें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह खबर भी पढ़ें: Gaukashee Case Bareilly: बरेली में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई, गौकशी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…