संवाददाता: संतोष सराबगी
खुली तारें और स्टेट लाइट से खतरा
Gwalior : डबरा नगर पालिका में डिवाइडरों पर लगी स्टेट लाइट दिन में भी चालू रहती है और कई जगहों पर खुले तार पड़े हैं। इन तारों और खराब उपकरणों के कारण न केवल जानवरों बल्कि इंसानों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। खुले तार और टूटे हुए उपकरण कभी भी करंट लगने के कारण गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं।

वार्डों में खराबी और जनता की शिकायतें
Gwalior बाजार के पुरानी वार्ड नंबर 18 में चैंबर टूटा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को भी नुकसान का खतरा है। स्थानीय ग्रामीण और नागरिक कई बार नगर पालिका अधिकारियों, सीएमओ साक्षी बाजपेई और स्वास्थ्य अधिकारी राजवीर राय को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

जानलेवा हादसों का संकेत
Gwalior नगर पालिका की लापरवाही के कारण पहले भी चिनोर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर में 80 वर्षीय व्रत की मौत गिरने से हुई थी। ऐसे हालात में नगर पालिका की जवाबदेही और सतर्कता आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी जानलेवा दुर्घटना को रोका जा सके।
Read this: Raisen : बेगमगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स चयन ट्रायल संपन्न





