,

Mahasamund gas cylinder fire: गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में लगी आग, धमाके से मची अफरा-तफरी

Mahasamund gas cylinder fire

Report by: Tarachand Patel, Edit by: Priyanshi Soni

Mahasamund gas cylinder fire: महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र के छुईपाली स्थित राफेल चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों से भरे महिंद्रा पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में रखे सिलेंडर जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

Mahasamund gas cylinder fire: प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी थाना प्रभारियों को वाहन रूट डाइवर्ट कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

Mahasamund gas cylinder fire

Mahasamund gas cylinder fire: फायर सेफ्टी टीमों की मदद, एसडीआरएफ की तलब

पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सोहेला जिले से फायर सेफ्टी की मदद मांगी गई। वहीं, रायपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी तुरंत तलब किया गया ताकि स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके और किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Mahasamund gas cylinder fire: हादसे की वजह और आगे की कार्रवाई

स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि आग किस वजह से लगी और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Korba Farmer Suicide Attempt: धान का टोकन नहीं मिलने से किसान ने जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, इलाज जारी

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…