,

Gold and silver Rate 2026: सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर, चांदी ₹14 हजार और सोना ₹2,883 महंगा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gold Silver Price

Gold and silver Rate 2026: आज सोना और चांदी दोनों ने अपने रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,883 बढ़कर ₹1,40,005 प्रति 10 ग्राम हो गया है। कल यह ₹1,37,122/10 ग्राम पर था। इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत ₹1,38,161 प्रति 10 ग्राम पर थी।

वहीं, चांदी की कीमत एक दिन में ₹14,475 बढ़कर ₹2,57,283 प्रति किलो हो गई। कल यह ₹2,42,808 प्रति किलो थी। इससे पहले 7 जनवरी को चांदी ₹2,48,000 प्रति किलो पर ऑल टाइम हाई पर थी।

Gold and silver Rate 2026: अलग-अलग शहरों में रेट्स क्यों अलग हैं?

IBJA के सोने के भाव में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए अलग-अलग शहरों में कीमतें भिन्न हो सकती हैं। ये रेट्स RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड लोन के लिए आधार बनते हैं।

Gold and silver Rate 2026: 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

पिछले साल सोने की कीमत में 57,033 रुपए की बढ़ोतरी हुई, यानी 75% की वृद्धि।

  • 31 दिसंबर 2024: ₹76,162/10 ग्राम
  • 31 दिसंबर 2025: ₹1,33,195/10 ग्राम

चांदी का भाव पिछले साल 1,44,403 रुपए बढ़ा, यानी 167% की बढ़ोतरी।

  • 31 दिसंबर 2024: ₹86,017/किलो
  • 31 दिसंबर 2025: ₹2,30,420/किलो

सोने में तेजी के 3 प्रमुख कारण

Gold and silver Rate 2026
  1. डॉलर कमजोर: अमेरिका के ब्याज दर घटने से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई।
  2. जियोपॉलिटिकल तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
  3. रिजर्व बैंक खरीदारी: चीन जैसे देशों ने सालभर में अपने रिजर्व में 900 टन से ज्यादा सोना खरीदा, जिससे कीमतें बढ़ीं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  1. इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का भारी इस्तेमाल।
  2. ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियों ने स्टॉक बढ़ाया, ग्लोबल सप्लाई कम होने से कीमतें ऊपर गईं।
  3. मैन्युफैक्चरर होड़: प्रोडक्शन रुकने के डर से कंपनियां पहले से खरीद रही हैं।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

  • केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, चांदी की मांग अभी भी बढ़ रही है और इस साल यह ₹2.75 लाख तक जा सकती है।
  • सोने की मांग भी तेज है और 2026 के अंत तक ₹1.50 लाख/10 ग्राम के पार जा सकता है।

Gold and silver Rate 2026: असली चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती।
  2. आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें, असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलेगी।
  3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती।
  4. क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ें, अगर काला निशान आए तो असली है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता