,

CG News 11-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Ad imageAd image
CG News 11-01-2026

CG News 11-01-2026:

ठंड का कहर

छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं ने कंपाया, ओस जमकर बर्फ बनी

सरगुजा में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई इलाकों में ओस जमकर बर्फ जैसी नजर आई। राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

CG News 11-01-2026

CG News 11-01-2026: सनसनीखेज अपराध

गर्लफ्रेंड से बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग कराया गैंगरेप

मिलने बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर अपने 4 दोस्तों से दुष्कर्म कराया। पीड़िता को धमकी दी गई कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3) VIDEO वायरल

साधु बनकर भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला
दुर्ग में साधु वेश में घूम रहे युवक से जब लोगों ने गायत्री मंत्र सुनाने को कहा तो वह रोने लगा। जांच में सामने आया कि वह बिना एंट्री दरगाह में रुका था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

CG News 11-01-2026: कोर्ट का फैसला

रायगढ़ में रेप आरोपी को 20 साल की सजा
नाबालिग को बहलाकर भगाने और कई बार दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।

CG News 11-01-2026

5) किसान अपडेट

सरकार ने किसानों से खरीदा 20,753 करोड़ का धान
राज्य में 16.95 लाख किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी हुई। सरकार ने इसे रिकॉर्ड खरीद बताया है।

6) हैरान करने वाला मामला

धान खाने के लिए चूहे जिम्मेदार!
महासमुंद में 10 महीनों में 18,433 क्विंटल धान गायब हो गया। कीमत करीब 5.71 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अधिकारियों ने नुकसान की वजह चूहों को बताया।

CG News 11-01-2026: नगर निगम विवाद

सुविधाएं नहीं, लेकिन 14 साल का टैक्स एक साथ वसूली
देवपुरी, डूंडा, बोरियाखुर्द और डूमरतराई में सड़क-पानी जैसी सुविधाएं नहीं मिलीं, फिर भी निगम टैक्स वसूलने की तैयारी में है। लोगों ने विरोध जताया।

CG News 11-01-2026

8) प्रशासनिक फैसला

25 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की CMO करेगा मॉनिटरिंग
राज्य सरकार ने बड़ी योजनाओं की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपने का फैसला किया है।

9) खेल खबर

RCB का बेंगलुरु से मोहभंग, रायपुर सबसे आगे
RCB इस बार चिन्नास्वामी स्टेडियम को होम ग्राउंड नहीं बनाएगी। नए होम ग्राउंड की रेस में रायपुर सबसे आगे बताया जा रहा है।

10) इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट

नवा रायपुर में 33 आयोगों का भवन अगले साल तक तैयार
एक ही छत के नीचे 33 आयोगों के दफ्तर होंगे। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें: Raipur Buffalo Attack: भैंस के हमले से बुजुर्ग घायल, घटना CCTV में कैद

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़