,

Kayastham 2026 : ‘कायस्थम’ समारोह में स्वामी चक्रपाणि महाराज, ब्रह्मचारी गिरीश जी समेत अनेक विभूतियां होंगी शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kayastham 2026

Kayastham 2026 : दिल्ली की कथक नृत्यांगना शालू श्रीवास्तव और गार्गी श्रीवास्तव की देंगी प्रस्तुति

भोपाल, कायस्थम मध्य प्रदेश द्वारा रविवार 11 जनवरी को रविंद्र भवन में शाम 4:00 बजे से होने वाले आयोजन में शामिल होने नई दिल्ली से अखिल भारतीय हिंदू महासभा, संत महासभा और चित्रगुप्त अखाड़ा न्यास मथुरा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज भोपाल आएंगे । 10 जनवरी की शाम 7 बजे वायुयान सेवा द्वारा भोपाल में उनका आगमन होगा । अगले दिन रविवार को कायस्थम के आयोजन में वे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे । कायस्थम – 26 के आयोजन में विशेष अतिथि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के कुलाधिपति ब्रह्मचारी गिरीश जी सहित तीन टीवी एवं फिल्म कलाकार तितिक्षा श्रीवास्तव ,सोनिया श्रीवास्तव और शोभिता श्रीवास्तव को कायस्थ गौरव से सम्मानित किया जाएगा।

Kayastham 2026

Kayastham 2026 : समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

कायस्थम के संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कायस्थम मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव के अनुसार आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ .मोहन यादव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास सारंग को भी आमंत्रित किया गया है।कायस्थम 26 के आयोजन में 13 श्रेणियों में 15 अन्य प्रतिभाशाली चित्रांश बंधुओ को भी सम्मानित किया जाएगा। जिनमें सर्वश्री राकेश श्रीवास्तव सेवानिवृत आईएएस (प्रशासन), वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज श्रीवास्तव (पत्रकारिता), कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश वर्मा (चिकित्सा), कर्नल राजीव सक्सेना (शौर्य/पराक्रम), श्री रामशंकर खरे (हमारे बुजुर्ग श्रेणी), शिक्षाविद डॉ. नेहा माथुर एवं सुश्री आयुषी सिन्हा ( शिक्षा/रासेयो), एडवोकेट श्री दीपक खरे (वकालत/ विधि सेवा) , देहदानी स्व. श्री धीरज भटनागर ( समाज सेवा), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सेवानिवृत डॉ . ए. के. श्रीवास्तव एवं वैदिक घड़ी के अन्वेषणकर्ता श्री आरोह श्रीवास्तव ( विज्ञान), कला के क्षेत्र में श्रीमती आयुषी श्रीवास्तव एवं फोटोग्राफर श्री शरद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय हॉकी एवं पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुश्री रेणुका निगम, साहित्यकार श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव अंश शामिल है।

Kayastham 2026

Kayastham 2026: कथक नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कथक नृत्य प्रस्तुति के लिए नई दिल्ली की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शालू श्रीवास्तव और भोपाल की गार्गी श्रीवास्तव भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी । आयोजन में कायस्थम के श्री उमंग खरे और उनके युवा साथियों द्वारा जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर कायस्थम की पत्रिका कायस्थ दर्पण के विशेषांक, चित्रगुप्त चालीसा और भगवान श्री चित्रगुप्त जी पर आधारित वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

Kayastham 2026
Kayastham 2026

Kayastham 2026 प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थम – 26 का मुख्य आकर्षण चित्रांश महिलाओं द्वारा परिधानम 2.0 के अंतर्गत आयोजित तीन प्रतियोगिताएं होंगी। पहली परंपरा प्रतियोगिता रहेगी ,जिसमें चित्रांश महिलाएं विभिन्न प्रांतो में पहनी जाने वाली साड़ियों का प्रदर्शन करेंगी । दूसरी संस्कृति प्रतियोगिता होगी, जिसमें महिलाएं विभिन्न राज्यों में महिलाओं द्वारा धारण की जाने वाली पोशाक का प्रदर्शन करेंगी । तीसरी प्रतियोगिता मां बेटी के अटूट संबंधों पर आधारित “मेरी बेटी मेरा अभिमान” होगी। तीनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Kayastham 2026

Kayastham 2026 प्रलय श्रीवास्तव के अनुसार आयोजन में कायस्थम की ओर से देहदान और अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महासचिव डॉ. रश्मि सक्सेना द्वारा तैयार की गई योजना की रूपरेखा बताई जाएगी। कायस्थम के आयोजन में भोपाल सहित अन्य शहरों के चित्रांश बंधु भाग लेंगे। कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सर्वश्री आरपी श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, महासचिव डॉ. रश्मि सक्सेना, सचिव आलोक श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अजय भटनागर, कोषाध्यक्ष मुकुल अस्थाना सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने चित्रांश बंधुओ से शाम 4:00 बजे कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कायस्थम मध्यप्रदेश द्वारा विगत वर्ष 17 जनवरी 2025 को भी कायस्थम समारोह का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें प्रसिद्ध टीवी कलाकार और भोपाल की बेटी सुश्री ऐश्वर्य खरे को कायस्थ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स