Ayodhya Ram Mandir Security Incident: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की। आरोपी को रोकते समय उसने एक विशेष संप्रदाय के नारे भी लगाए।
Ayodhya Ram Mandir Security Incident: आरोपी और घटनास्थल
आरोपी का नाम अहमद शेख है और वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। आरोपी राम मंदिर के गेट D1 से परिसर में घुसा और दर्शन के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपी के पास से मिले सबूत
अहमद शेख के कब्जे से कुछ ड्राई फ्रूट्स और ₹2,700 बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी की डायरी से कुछ फोन नंबर भी मिले हैं। आईबी की स्पेशल टीम और कश्मीर पुलिस मामले की जांच में सहयोग कर रही है।
Ayodhya Ram Mandir Security Incident: अयोध्या प्रशासन का सख्त रुख

राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि शिकायतें मिली थीं कि फूड डिलीवरी कंपनियां अयोध्या में नॉन-वेज खाना सप्लाई कर रही थीं। इसके अलावा, होटलों और होमस्टे को चेतावनी जारी की गई है कि वे अपने मेहमानों को नॉन-वेज खाना और शराब न परोसें।
यह खबर भी पढ़ें: Basti:शॉर्ट सर्किट से मत्स्य विभाग कार्यालय में लगी आग, समय रहते टली बड़ी घटना





