Report: Vikash gupta
Lakhimpur Kheri बकाया भुगतान न होने से भड़के किसान, मिल में कूदे डोंगे में
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी जिले की तहसील पलिया कलां स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर चीनी मिल में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। बीते वित्तीय वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य अब तक न मिलने से नाराज किसानों ने मिल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और डोंगे में कूदकर भुगतान की मांग की। इस घटनाक्रम से मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

Lakhimpur Kheri करीब 40 करोड़ का बकाया, पांच घंटे बंद रही मिल
Lakhimpur Kheri किसानों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का लगभग 40 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान अभी तक लंबित है। मिल प्रबंधन द्वारा अब तक केवल 15 फरवरी तक का भुगतान ही किसानों के खातों में भेजा गया है, जबकि जिले की अन्य चीनी मिलें नए पेराई सत्र का भुगतान कर रही हैं। भुगतान न होने के विरोध में किसानों ने करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया, जिसके चलते चीनी मिल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

20 जनवरी तक भुगतान का आश्वासन, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
Lakhimpur Kheri प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि वे पहले भी मिल प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि नए पेराई सत्र में वे लगभग 50 प्रतिशत गन्ना आपूर्ति कर चुके हैं, इसके बावजूद पुराने बकाए का भुगतान नहीं हुआ। किसानों ने आरोप लगाया कि भुगतान न मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। मामले को शांत कराने के लिए मिल के महाप्रबंधक ने 20 जनवरी तक बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक भुगतान नहीं हुआ तो वे मिल का संचालन ठप कर देंगे।
Read this: Barwah बड़वाह में सड़क हादसा, तेज रफ्तार आयसर की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत





