Report: Vishal
अस्पताल के पास हुआ भीषण हादसा
Barwah नगर में इंदौर रोड पर शासकीय अस्पताल के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। सब्जी-भाजी से भरे एक टेम्पो को पीछे से तेज रफ्तार आयसर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार काटकूट निवासी सब्जी विक्रेता जयराम जाट की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं।

हादसे में एक की मौत, तीन घायल
Barwah टक्कर के बाद जयराम टेम्पो से नीचे गिर पड़े और दुर्भाग्यवश आयसर का पहिया उनके शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल बड़वाह के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में टेम्पो चालक सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आरोपी चालक फरार
Barwah घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजन और रिश्तेदार पहुंच गए। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जयराम के दो बेटियां हैं और कुछ माह पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। हादसे के बाद आयसर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read this: Munger stray cattle drive: सड़कों पर घूमे पशु तो होंगे जब्त, नगर निगम ने शुरू किया सख्त अभियान





