,

Raipur Online Betting Racket: रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Online Betting Racket

reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain

Raipur Online Betting Racket: रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार: रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Online Betting Racket: प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने किया खुलासा

रायपुर एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।

Raipur Online Betting Racket

Raipur Online Betting Racket: कार में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

पुलिस को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के सिंधु भवन पार्किंग के पास एक चारपहिया वाहन में बैठकर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार में सवार चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन बैटिंग साइट्स की आईडी कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराकर अवैध मुनाफा कमा रहे थे।

करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। फिलहाल इन खातों को होल्ड करा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी जुटा ली है, जिन पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Online Betting Racket

पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Korba Paddy Procurement: धान खरीदी में परेशान किसान, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Raipur Online Betting Racket: सख्त कार्रवाई जारी

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…