,

Agra: 9 January 38 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra

रिपोर्ट : फरहान खान

अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी
Agra आगरा पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन के लिए तैयार किया है। ये सभी वर्ष 2023 में चोरी-छिपे बॉर्डर पार कर आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में रह रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया।

सजा पूरी होने के बाद शुरू हुई डिपोर्टेशन प्रक्रिया
Agra तीन वर्ष की सजा पूरी होने के बाद अब इन सभी की डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें 30 बंदी जिला जेल आगरा में रह चुके हैं, जबकि आठ नाबालिग आश्रय गृह में रखे गए थे। अब सभी को रिहा कर उनके देश वापस भेजा जाएगा। इस दल में 23 पुरुष, 7 महिलाएं, 5 किशोर और 2 किशोरियां शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को सौंपा जाएगा
Agra आगरा पुलिस 13 जनवरी को इन बांग्लादेशी नागरिकों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पश्चिम बंगाल ले जाएगी। वहां इन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के सुपुर्द किया जाएगा, जिसके बाद बीएसएफ उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश भेजेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन ने कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया
Agra डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read This: Firozabad में डीजे की आवाज कम करने पर पार्षद के पति पर हमला, 7 के खिलाफ FIR दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल