,

Firozabad में डीजे की आवाज कम करने पर पार्षद के पति पर हमला, 7 के खिलाफ FIR दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

तेज डीजे आवाज कम करने पर हुई मारपीट
Firozabad फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गा नगर में बुधवार रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड 19 की पार्षद नीरू दिवाकर के पति मुकुल दिवाकर ने जब तेज डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया, तो कुछ युवकों ने उनका पीछा कर घेर लिया और बेरहमी से पीटा।

जातिसूचक गालियों और जान से मारने की धमकी
Firozabad पीड़ित मुकुल दिवाकर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। यह हमला दुर्गा नगर के सरस्वती कारखाने के सामने गली नंबर 7 में हुआ, जहां आरोपी गाड़ी में तेज डीजे बजा रहे थे।

FIR दर्ज, सभी आरोपी स्थानीय निवासी
Firozabad मुकुल दिवाकर की तहरीर पर पुलिस ने शाहरुख, समीर, सोहिल, राजा और तीन सगे भाई एहसान, जीशान, फैजान के खिलाफ FIR दर्ज की। ये सभी आरोपी शीतल खां रोड, गली नंबर 7, दुर्गा नगर के निवासी हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
Firozabad सीओ सिटी प्रवीण तिवारी के अनुसार, रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने आरोपी जीशान और उसके चाचा साहबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है ताकि दोषियों को न्यायालय में पेश किया जा सके।

Read this: Lucknow news 9 january:संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप, सपा का भाजपा पर सीधा हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल