,

Global Ayush Summit 2026: आयुष के विकास, शोध और चिकित्सा का वैश्विक मंच बनेगा सिलीगुड़ी2026 का पहला अंतरराष्ट्रीय आयोजन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Edit by: Priyanshi Soni

Global Ayush Summit 2026: वर्ष 2026 की शुरुआत आयुष चिकित्सा जगत के लिए एक ऐतिहासिक पहल के साथ होने जा रही है। संजीवनी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 11 जनवरी 2026 को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने वाला 7वाँ ग्लोबल आयुष समिट एवं अवॉर्ड समारोह आयुष के विकास, शोध और समन्वित चिकित्सा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन जटिल एवं असाध्य रोगों के सामूहिक समाधान, वैज्ञानिक अनुसंधान और क्लिनिकल अनुभवों के आदान-प्रदान का प्रमुख मंच बनेगा, जिसमें देश-विदेश के आयुष विशेषज्ञ भाग लेंगे।

Global Ayush Summit 2026: डॉ. ए.के. द्विवेदी होंगे मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता

इस समिट में इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं समाजसेवी डॉ. ए.के. द्विवेदी को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह वर्ष 2026 में उनका पहला राष्ट्रीय व्याख्यान होगा।

डॉ. द्विवेदी को यह सम्मान उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, दीर्घकालीन क्लिनिकल अनुभव और विशेष रूप से एप्लास्टिक एनीमिया एवं बोन मैरो विकारों के क्षेत्र में किए गए उनके मानवीय, शोध-आधारित एवं अग्रणी योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

Global Ayush Summit 2026

Global Ayush Summit 2026: एप्लास्टिक एनीमिया पर प्रस्तुत करेंगे मुख्य व्याख्यान

समिट के दौरान डॉ. द्विवेदी “एप्लास्टिक एनीमिया के नैदानिक परिणाम: केस-सीरीज आधारित होम्योपैथिक दृष्टिकोण”
विषय पर अपना मुख्य व्याख्यान देंगे। वे वर्षों के उपचार अनुभव, वैज्ञानिक शोध-निष्कर्ष और व्यावहारिक चिकित्सकीय परिणामों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से साझा करेंगे, जो आयुष चिकित्सा क्षेत्र के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।

Global Ayush Summit 2026: राष्ट्रीय व शैक्षणिक स्तर पर सक्रिय भूमिका

उल्लेखनीय है कि डॉ. ए.के. द्विवेदी वर्तमान में सीसीआरएच (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) के सदस्य देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की कार्य परिषद के सदस्य एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वे एनीमिया जागरूकता, जनस्वास्थ्य संवर्धन एवं असाध्य रोगों के क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी वर्षों से कार्यरत हैं।

Global Ayush Summit 2026: चिकित्सा शिक्षकों के प्रशिक्षण में भी अग्रणी

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि डॉ. द्विवेदी वर्तमान समय में देशभर में चिकित्सा शिक्षकों को प्रशिक्षित और शिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जिससे होम्योपैथी एवं आयुष चिकित्सा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध-संस्कृति और गुणवत्ता को नई दिशा मिल रही है।

Global Ayush Summit 2026: आयुष महाकुंभ बनेगा वैश्विक पहचान का माध्यम

संजीवनी वेलफेयर फाउंडेशन के अनुसार, यह आयुष महाकुंभ भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धतियों—विशेषकर होम्योपैथी, आयुर्वेद और योग—के सशक्तिकरण, वैश्विक स्वीकार्यता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल सिद्ध होगा।

यह खबर भी पढ़ें: Indore Accident: इंदौर में तेजाजी नगर बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12