,

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की सुरक्षा को तैयार हुआ आधुनिक कंट्रोल रूम

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर हुआ निर्माण

रिपोर्ट- वंदना रावत

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या, राम मंदिर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ठीक बाहर पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर एक आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम का निर्माण पूरा हो चुका है। यह भवन 1128.75 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir:

इस प्रोजेक्ट को गृह विभाग द्वारा संचालित किया गया है। निर्माण कार्य दिसंबर 2023 में निर्माण संस्था सीएंडडीएस के माध्यम से शुरू हुआ था। जी प्लस वन मंजिला इस भवन में बेसमेंट में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा, जहां से सीसीटीवी फुटेज, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं का रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

Ayodhya Ram Mandir:

Ayodhya Ram Mandir: यह सुविधाये हैं

भवन में वेद मंदिर के निकट बने भवन में आंतरिक स्थल विकास कार्य के अंतर्गत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं। इनमें सीसी रोड (सीमेंट कंक्रीट रोड), रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वाह्य जलमल निकासी व्यवस्था, वातानुकूलित (एयर-कंडीशन्ड) तंत्र, सबमर्सिबल पम्प के साथ बोरिंग, हाई-स्पीड लिफ्ट, पूर्ण विद्युतीकरण, मजबूत बाउंड्रीवाल, एमएस गेट और 160 केवीए का डीजल जनरेटर सेट प्रमुख है। ये सभी सुविधाएं भवन को पर्यावरण-अनुकूल, ऊर्जा-कुशल और आपात स्थिति में आत्मनिर्भर बनाती हैं।

Ayodhya Ram Mandir:

Ayodhya Ram Mandir: हर गतिविधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि 98 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बाउंड्रीवाल का कार्य प्रगति पर है। यह भवन जल्द ही लोकार्पण के लिए तैयार है। लोकार्पण के बाद इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। यह नया भवन विशेष रूप से पुलिस विभाग द्वारा संचालित होगा और राम जन्मभूमि परिसर के आसपास की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख सकेगा।

Ayodhya Ram Mandir: भूमि पूजन 2 नवंबर 2023 को संपन्न हुआ था

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ठीक बाहर पुलिस विभाग की लगभग 12,000 वर्ग फीट भूमि पर पुलिस प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम के निर्माण से पहले भूमि पूजन का कार्य वैदिक विधि से किया गया था। इस भूमि पूजन में राम जन्मभूमि परिसर के पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय ने यजमान के रूप में भाग लिया और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी उपस्थित रहे थे। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय ट्रस्ट प्रतिनिधि शामिल हुए थे। भूमि पूजन 2 नवंबर 2023 को संपन्न हुआ था, जब वैदिक ब्राह्मण की मौजूदगी में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी।

इस भूमि पूजन के बाद इसी स्थान पर आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, ताकि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी क्षमता का विस्तार किया जा सके।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…