,

Fatehabad couple blessed with son after 19 years: 10 बेटियों के बाद घर में गूंजी किलकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fatehabad couple blessed with son after 19 years

Report by: Virendra Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Fatehabad couple blessed with son after 19 years: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक दंपति ने शादी के 19 साल बाद बेटे को जन्म दिया है। दंपति की पहले से 10 बेटियां हैं। बेटे के जन्म के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Fatehabad couple blessed with son after 19 years: उचाना के ओजस अस्पताल में हुई डिलीवरी

जींद के उचाना स्थित ओजस अस्पताल में दंपति को बेटा हुआ। बेटे का नाम “दिलखुश” रखा गया है, जिसने पूरे परिवार को खुश कर दिया।

Fatehabad couple blessed with son after 19 years: बेटे की चाह में नहीं मानी हार

फतेहाबाद के भूना क्षेत्र के गांव ढाणी भोजराज निवासी संजय पहले से 10 बेटियों के पिता हैं। बेटे की चाह के बावजूद उन्होंने कभी बेटियों के जन्म को बोझ नहीं समझा और 11वीं डिलीवरी में पत्नी ने बेटे को जन्म दिया।

Fatehabad couple blessed with son after 19 years: 2007 में हुई थी शादी

संजय ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2007 में राजस्थान के भादरा की रहने वाली सुनीता से हुई थी। शादी के बाद लगातार बेटियां होती रहीं, लेकिन परिवार ने सभी को भगवान का आशीर्वाद मानकर पाला।

Fatehabad couple blessed with son after 19 years: सबसे बड़ी बेटी 18 साल की

संजय की सबसे बड़ी बेटी सरीना 18 साल की है और सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बाकी बेटियां भी अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ रही हैं। बेटे के जन्म के बाद परिवार की खुशी और बढ़ गई है।

मजदूरी कर किया परिवार का पालन-पोषण

संजय के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। संजय ने डेली वेज और मनरेगा के तहत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण किया। वर्तमान में वे बेरोजगार हैं, लेकिन बेटियों की अच्छी परवरिश की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Fatehabad couple blessed with son after 19 years

चुनौतीपूर्ण स्थिति में नॉर्मल डिलीवरी

ओजस अस्पताल के डॉक्टर नरवीर श्योराण और डॉक्टर संतोष ने बताया कि मां की हालत गंभीर थी और खून की कमी थी। इलाज के बाद नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। अब मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

सरपंच करेंगी सम्मान

गांव की सरपंच ज्योति देवी ने दंपति को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह परिवार समाज के लिए प्रेरणा है, जिसने सभी बेटियों को बराबर प्यार और परवरिश दी।

यह खबर भी पढ़ें: HR News – जानिए HR की 10 मुख्य खबरें 07-01-2026

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र