,

Moradabad: एसआईआर अभियान के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, दावे–आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू

Moradabad

Report: Danveer Singh

राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुआ प्रकाशन

Moradabad: जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के समापन के बाद आज 6 तारीख को ड्राफ्ट मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन कर दिया गया। इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से ड्राफ्ट मतदाता सूची सभी दलों को उपलब्ध करा दी गई है।

मतदाता आंकड़ों में हुआ बदलाव

Moradabad: जिला प्रशासन के अनुसार एसआईआर अभियान से पहले जनपद में लगभग 24 लाख 69 हजार मतदाता पंजीकृत थे। अभियान के दौरान सत्यापन के बाद करीब 20 लाख 70 हजार से अधिक मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज किए गए। प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में कुल 20,71,844 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं करीब 1,96,201 मतदाता ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए हैं, जिन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत नोटिस जारी कर सत्यापन कराया जाएगा।

दावा–आपत्ति की अवधि और नई बूथ व्यवस्था

Moradabad: ड्राफ्ट सूची जारी होने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके लिए लगभग एक माह का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि के बाद करीब 20 दिनों में सभी दावे–आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन ने यह भी बताया कि जहां किसी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक पाई गई, वहां नए बूथ बनाए गए हैं। नए बूथों की सूची भी सभी राजनीतिक दलों को सौंप दी गई है। जिला अधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और दावा–आपत्ति अवधि के दौरान राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें कर आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी।

Read This: Sukma Police Naxal operation: नक्सलियों का भारी मात्रा में डम्प हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…