,

Muzaffarnagar: महालक्ष्मी फैक्ट्री निरीक्षण पर उठा विवाद, प्रदूषण विभाग और BKU कार्यकर्ताओं के बीच आरोप–प्रत्यारोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Muzaffarnagar

Report: Anuj saini

लखनऊ से पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम

Muzaffarnagar: मंसूरपुर क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी फैक्ट्री में लखनऊ से आई प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में मौजूद भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाए।

सैंपलिंग और बैठक को लेकर लगाए आरोप

Muzaffarnagar: BKU कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फैक्ट्री से सैंपल लेने के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्ट्री मालिकों के साथ अंदर बैठक की, जिससे निष्पक्ष जांच पर संदेह पैदा होता है। आरोप लगाया गया कि टीम की गाड़ियां खाली फैक्ट्री में गईं और बाहर निकलते समय उनमें रुपये से भरे थैले रखे गए।

पीछा, सैंपल नष्ट करने और पुलिस सूचना का मामला

Muzaffarnagar: कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदूषण विभाग की टीम ने उनका पीछा किया, वहीं टीम का कहना है कि जांच के दौरान RDF के सैंपल को वाहन से निकालकर फाड़ दिया गया और कार्यकर्ताओं ने जांच प्रक्रिया में बाधा डाली। स्थिति बिगड़ने पर प्रदूषण विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पूरा मामला मंसूरपुर की महालक्ष्मी फैक्ट्री से जुड़ा बताया जा रहा है।

Read This: Congress protest Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव ने मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस के विरोध पर दी प्रतिक्रिया

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12