Bahraich news: भारत–नेपाल सीमा पर एसएसबी की सख्त कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich new

Report: Anuj jaiswal

संयुक्त गश्त के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध

Bahraich : बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र में भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। 59वीं वाहिनी के निर्देश पर सीमा चौकी बलाईगांव से एसएसबी की टीम पुलिस के साथ गश्त पर थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ के पास एक व्यक्ति नेपाल की ओर जाता हुआ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो जवानों को देखकर भागने लगा।

तलाशी में बरामद हुई 14.42 ग्राम स्मैक

Bahraich : जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोशन के.सी., निवासी बर्दिया (नेपाल) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 14.42 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिससे सीमा पार नशा तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

Bahraich : पकड़े गए तस्कर के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई है। बरामद मादक पदार्थ को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए थाना मोतीपुर को सौंप दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि भारत–नेपाल सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Read this: Agra Medical College Dogs: मरीज बेड पर, कुत्ते वार्ड में: मिनी एम्स बनने जा रहे आगरा मेडिकल कॉलेज की चौंकाने वाली तस्वीर