Ambikapur Medical College: गर्भवती महिला की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur Medical College

Report by: Dinesh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Ambikapur Medical College: सूरजपुर जिले के कोट गांव निवासी 22 वर्षीय गर्भवती आदिवासी महिला जगमनिया की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को प्रसव के लिए सूरजपुर जिला अस्पताल से अंबिकापुर रेफर किया गया था, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Ambikapur Medical College: डेढ़ महीने में चौथी मौत, प्रसव सुविधाओं पर सवाल

चौंकाने वाली बात यह है कि बीते डेढ़ महीने के भीतर सूरजपुर जिले की यह चौथी गर्भवती महिला की मौत है। आरोप है कि सूरजपुर जिला अस्पताल में प्रसव की आधुनिक और समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लगातार गंभीर मामलों को अंबिकापुर रेफर किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की जान खतरे में पड़ रही है।

Ambikapur Medical College

जच्चा-बच्चा सुरक्षा योजनाओं की हकीकत उजागर

लगातार हो रही मौतों ने सूरजपुर जिले में जच्चा-बच्चा सुरक्षा को लेकर चल रही सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है। कागजों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात गंभीर बने हुए हैं।

मंत्री के निर्देशों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले से ही छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आती हैं। उनके द्वारा कई बार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Raipur Drug Case Verdict: नशे के तस्करों को कोर्ट ने सुनाई 10-10 साल के कैद की सजा

Gariaband: आंगन में बैठी 3 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल

Report by: Nemichand Gariaband: छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले के कोटरीछापर गांव में

Haryanvi actress दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन, आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

Haryanvi actress: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है।

Nigeria में इस्लामिक आतंकी हमला, 11 लोगों की हत्या; कई घर जलाए

Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक भीषण आतंकी हमला सामने आया

Ceasefire पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- शर्तों के बिना संभव नहीं पूर्ण युद्धविराम

Ceasefire: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ

Tamil Nadu Assembly Election: 234 सीटों पर मतदान आज, DMK-AIADMK गठबंधन आमने-सामने

Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. इलाज के बहाने महिला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम हाउस के पास

Horoscope: दुर्लभ योगों का असर, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Tohana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tohana Murder Case: हरियाणा के टोहाना क्षेत्र से सामने आए Tohana Murder

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार