Bangladesh में पेड़ से लटका मिला पुजारी का शव, 3 दिन से थे लापता; जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bangladesh-priest-dead-body-found/

Bangladesh: बांग्लादेश के Cox’s Bazar जिले में एक मंदिर के पुजारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुजारी पिछले तीन दिनों से लापता थे। घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में डर और चिंता का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

Bangladesh: पेड़ से लटका मिला शव, गले में बंधा था स्कार्फ

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुजारी का शव कोक्स बाजार सदर उपजिला के खुरुशखुल यूनियन के एक दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान नयन दास के रूप में हुई है, जो पुलिश्शोरा घोना नाग पंचमी मंदिर में पुजारी थे। पुलिस के अनुसार, शव गले में स्कार्फ बंधा हुआ था, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

Bangladesh: फोन कॉल के बाद घर से निकले थे नयन दास

मृतक के परिवार के अनुसार, 19 अप्रैल की रात करीब 9 बजे नयन दास को कुछ अज्ञात लोगों का फोन आया था। इसके बाद वह घर से बाहर गए, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Bangladesh: परिवार ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

नयन दास के परिजनों ने 20 अप्रैल की रात को स्थानीय पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े लोगों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Bangladesh: स्थानीय लोगों ने खोज के दौरान देखा शव

बुधवार दोपहर करीब 30-35 लोगों का एक समूह मंदिर के पास के पहाड़ी क्षेत्र में खोज कर रहा था, तभी उन्हें पेड़ से लटका शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Bangladesh: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

read also: Ceasefire पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- शर्तों के बिना संभव नहीं पूर्ण युद्धविराम

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी