Mandsaur Crime News : नशीला पदार्थ देकर बनाया अश्लील वीडियो
रिपोर्टर : सत्यनारायण बैरागी
Mandsaur Crime News : मंदसौर में एक युवती के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक ने पहले उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस के अनुसार, पीड़िता (परिवर्तित नाम रानी) ने शिकायत में बताया कि वह एक ब्राइडल इवेंट में काम करती है और करीब चार साल पहले उसकी पहचान जुनैद नाम के युवक से हुई थी।धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद एक दिन आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया। होश में आने के बाद युवती ने आरोपी से दूरी बना ली और संपर्क बंद कर दिया।

Mandsaur Crime News : वीडियो के जरिए ब्लैकमेल, मिलने के लिए किया मजबूर
पीड़िता के मुताबिक, 18 अप्रैल 2026 को आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और पुराना अश्लील वीडियो भेजकर उसे डराने लगा। युवती ने वीडियो डिलीट करने की बात कही तो आरोपी ने आखिरी बार मिलने की शर्त रख दी।मजबूरी में 20 अप्रैल को युवती आरोपी से मिलने पहुंची। इस दौरान आरोपी उसे एक दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसने फिर से जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती के हाथ में चोट आई।
Mandsaur Crime News : हिम्मत दिखाकर भागी युवती, आरोपी गिरफ्तार
घटना के दौरान युवती ने साहस दिखाते हुए कमरे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जुनैद के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और हमला करने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
read more : Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शनs

