Bahraich 6 January: डीएम का रैन-बसेरा पर देर रात औचक निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich news

रिपोर्ट: शबीहूल हसनैन

ठंड के बीच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Bahraich : कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने देर रात रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बने रैन-बसेरा का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ठहरे यात्रियों और जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

Bahraich news: निरीक्षण के समय मौजूद नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह से जिलाधिकारी ने रैन-बसेरा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई, ठहरने की उचित व्यवस्था, कंबल वितरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि ठंड में किसी को असुविधा न हो।

जाम की समस्या पर शीघ्र समाधान का भरोसा

Bahraich news: निरीक्षण के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर लगने वाले भारी जाम की समस्या भी जिलाधिकारी के संज्ञान में लाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के संकेत देते हुए जल्द ही यातायात व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

Read This: Raipur Drug Case Verdict: नशे के तस्करों को कोर्ट ने सुनाई 10-10 साल के कैद की सजा