,

Kasganj news 05.01.2026:नवादा गौशाला प्रकरण: डीएम के सख्त निर्देश पर गहन जांच शुरू

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kasganj news

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी

Kasganj news 05.01.2026: जनपद के पटियाली ब्लॉक के ग्राम नवादा स्थित गौशाला में मृत गौवंशों के शवों की दुर्दशा और संचालन में गंभीर लापरवाही के मामले को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ वीरेन्द्र सिंह ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

मृत गौवंश प्रकरण के बाद निलंबन व नोटिस, कार्रवाई की प्रक्रिया तेज


Kasganj news 05.01.2026सीडीओ ने नवादा गौशाला प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए बीडीओ गंजडुंडवारा कुलदीप कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच में मृत गौवंशों के निस्तारण, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था, देखरेख तथा शासन के मानकों के अनुपालन की पड़ताल की जाएगी। किसी भी स्तर की लापरवाही को रिपोर्ट में स्पष्ट दर्ज करने के निर्देश हैं।
Kasganj news 05.01.2026 इसके साथ ही गौशाला से जुड़े सभी अभिलेख—भुगतान विवरण, चारा आपूर्ति से संबंधित दस्तावेज, उपस्थिति रजिस्टर, पूर्व निरीक्षण रिपोर्ट आदि—की भी जांच होगी। ग्राम पंचायत सचिव शिव कपूर आदर्श के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समयबद्ध विभागीय व कानूनी कार्रवाई हो सके।

अभिलेखों की होगी विस्तृत पड़ताल

Kasganj news 05.01.2026 उल्लेखनीय है कि रविवार को गौशाला परिसर में मृत गायों के सड़ते शव खुले गड्ढों में मिलने से ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया था। सूचना पर एसडीएम पटियाली, तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शवों का तत्काल निस्तारण कराया गया। घटना के बाद रविवार देर रात जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव शिव कपूर आदर्श को निलंबित कर दिया। वहीं बीडीओ पटियाली संजीव कुमार और संबंधित ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Read this: Municipal Action: महाकाल मार्ग पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध जी+3 इमारत पर चला बुलडोजर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल