,

Municipal Action: महाकाल मार्ग पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध जी+3 इमारत पर चला बुलडोजर

Municipal Action

Report by: Vishal Dubey, Edit by: Priyanshi Soni

Municipal Action: महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ उज्जैन नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर सुबह करीब 7 बजे नेहा होटल के समीप बने एक जी प्लस 3 मंजिला अवैध भवन को पोकलेन मशीन से जमींदोज कर दिया गया।

Municipal Action: जोन क्रमांक 3 में बिना अनुमति किया गया था निर्माण

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार भवन क्रमांक 97/7/ए, नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद द्वारा बिना वैधानिक अनुमति के बनाया गया था, जो जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आता है। पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

Municipal Action

Municipal Action: पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। महाकाल मार्ग पर स्थित होने के कारण इस अवैध निर्माण को प्रशासन ने संवेदनशील मानते हुए प्राथमिकता के आधार पर हटाया।

Municipal Action: महाकाल क्षेत्र में अवैध निर्माण पर आगे भी सख्ती

नगर निगम अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि महाकाल मंदिर क्षेत्र और उसके आसपास अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…