Stray dogs protest Sagar: आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश के खिलाफ पशु प्रेमियों की शांतिपूर्ण रैली, न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stray dogs protest Sagar

Report by: Mukul Shukla, Edit by: Priyanshi Soni

Stray dogs protest Sagar: आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के उच्च न्यायालय के हालिया आदेश के विरोध में रविवार को सागर के तीन बत्ती चौराहे से तीन मढ़िया तक पशु प्रेमियों ने शांतिपूर्ण रैली निकाली।

Stray dogs protest Sagar: तीन बत्ती से तीन मढ़िया तक निकाली गई रैली, न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार की मांग

रैली दोपहर करीब 1 बजे तीन बत्ती चौराहे पर शुरू हुई और परकोटा होते हुए तीन मढ़िया तक चली। रैली में शामिल पशु प्रेमियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और न्यायालय से आदेश पर पुनर्विचार की मांग की।

Stray dogs protest Sagar: पशु प्रेमियों ने नसबंदी और टीकाकरण जैसी वैज्ञानिक समाधान अपनाने की वकालत की

स्वाति विश्वास ने बताया कि एकदम से आवारा कुत्तों को हटाना न तो व्यावहारिक है और न ही मानवीय। उनका कहना था कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कुत्तों को हटाने के बजाय उनकी नसबंदी और रेबीज के टीकाकरण की व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई, जिससे कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण रखा जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Stray dogs protest Sagar

पशु प्रेमियों का कहना था कि न्यायालय का आदेश अव्यवहारिक और अमानवीय है, क्योंकि इसे दूसरे पक्ष की राय सुने बिना और वैज्ञानिक आधार के अभाव में लिया गया। उन्होंने कहा कि अचानक कुत्तों को हटाने से जानवरों के साथ अन्याय होगा और यह समस्या का स्थायी समाधान भी नहीं है।

रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और बड़ी संख्या में पशु प्रेमियों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी ने मानवीय और वैज्ञानिक समाधान अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Cyber Fraud Gwalior: दुबई एंबेसी का झांसा देकर महिला से 7 लाख की ठगी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में