,

Cyber Fraud Gwalior: दुबई एंबेसी का झांसा देकर महिला से 7 लाख की ठगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Munger News

Cyber Fraud Gwalior:

ग्वालियर की एक महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई। ठगों ने दुबई में रहने वाले चाचा ससुर की आवाज और नाम का इस्तेमाल कर महिला से ₹7 लाख की ठगी कर ली। यह रकम महिला ने अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए जोड़कर रखी थी।

महिला का पति युगांडा (अफ्रीका) में नौकरी करता है और वह डेढ़ साल पहले तक अफ्रीका में ही रह रही थी।

Cyber Fraud Gwalior: चाचा ससुर बनकर आया कॉल

24 दिसंबर को महिला के पास एक कॉल और मैसेज आया। कॉल करने वाले ने खुद को दुबई में रह रहे चाचा ससुर बताया। उसने कहा कि वह महिला के खाते में ₹10.50 लाख भेज रहा है और दो दिन बाद आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालने को कहा।

कुछ देर बाद दूसरा कॉल आया, जिसमें बताया गया कि चाचा ससुर दुबई एंबेसी में फंस गए हैं और तत्काल पैसों की जरूरत है।

बेटे के इलाज के नाम पर मांगी रकम

ठगों ने महिला को डराते हुए तुरंत ₹7 लाख ट्रांसफर करने को कहा। बेटे की बीमारी के इलाज के लिए जोड़े गए पैसे महिला ने एजेंट के बताए खाते में जमा कर दिए।

Cyber Fraud gwalior

दोबारा कॉल आने पर हुआ शक

₹7 लाख ट्रांसफर करने के बाद महिला के पास फिर कॉल आया। इस बार चाचा ससुर की गिरफ्तारी की बात कहकर और पैसों की मांग की गई। तभी महिला को शक हुआ।

महिला ने दुबई में रह रहे अपने जेठ को कॉल किया, तब पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी है।

बेटे के इलाज के लिए जोड़े थे रुपए

महिला का बेटा लंबे समय से बीमार है और ठीक से चल नहीं पाता। उसके इलाज पर हर महीने 70 से 80 हजार रुपए खर्च होते हैं। महिला ने बड़ी मुश्किल से ₹7 लाख रुपए जोड़े थे, लेकिन ठगों ने झांसा देकर पूरी रकम ठग ली।

Cyber Fraud Gwalior ई-जीरो एफआईआर से दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज की रहने वाली है। उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ई-जीरो एफआईआर के जरिए शिकायत दर्ज कराई।

Cyber Fraud Gwalior

असम और कोलकाता के खातों में गए पैसे

जनकगंज थाने के एएसआई विनोद सिंह चौहान ने बताया कि महिला के खाते से ठगे गए रुपए असम और कोलकाता के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए हैं। राहत की बात यह है कि ₹7 लाख में से करीब ढाई से तीन लाख रुपए कुछ खातों में होल्ड करा दिए गए हैं।

पुलिस बोली- जांच जारी

सीएसपी लश्कर चंद्रभान चढ़हार ने बताया कि साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनके खाताधारकों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों