,

Attempt to Murder: मिर्जापुर में युवक पर जानलेवा हमला, बाजार में मच गई अफरा-तफरी

Report by: Ashwini Modanwala, Edit by: Priyanshi Soni

Attempt to Murder: मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में 1 जनवरी की शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने बीच बाजार युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Attempt to Murder: जान से मारने की नीयत से पिटाई का आरोप

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया और मारपीट के दौरान धमकियां भी दीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Attempt to Murder

Attempt to Murder: घायल युवक अस्पताल में भर्ती

हमले में घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से पीड़ित का परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने मड़िहान थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष मड़िहान से त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

यह खबर भी पढ़ें: Encounter Arrest: 15 घंटे में दंपती से लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार