Raipur: कैबिनेट, ईडी, तमनार घटना और धान खरीदी पर बोले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur

Edit by: Priyanshi Soni

Raipur: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट बैठक, विपक्ष के आरोपों, ईडी की कार्रवाई, तमनार घटना और धान खरीदी को लेकर कई अहम बयान दिए।

Raipur: राज्य हित और जनकल्याण के फैसले लिए जाते हैं

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैबिनेट बैठक में लिया गया हर फैसला महत्वपूर्ण होता है। तात्कालिक मुद्दों के साथ-साथ राज्य के दीर्घकालिक हित को ध्यान में रखकर निर्णय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में जनहित के कई बड़े कार्य हुए हैं।

Raipur: कांग्रेस को हर अच्छी बात में अशांति दिखती है: जायसवाल

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि “कांग्रेस को हर जगह अशांति ही नजर आती है। जहां भी राष्ट्र के उत्थान, हित और सकारात्मक बात होती है, कांग्रेस को वही अशांत लगता है।”

Raipur

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना गलत

ईडी के प्रेस नोट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सवाल उठाए जाने पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि
ईडी एक संवैधानिक संस्था है, और कांग्रेस बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करती रही है। कभी चुनाव आयोग तो कभी जांच एजेंसियों पर आरोप लगाए जाते हैं, जो उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत नहीं है तो जांच का स्वागत करना चाहिए, और अगर कोई दोषी है तो अदालत का रास्ता खुला है।

तमनार घटना पर सीएम इस्तीफे की मांग

तमनार घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर मंत्री ने कहा, “दिन में सपना देखने से कुछ नहीं होता। उनके मांगने से कुछ नहीं होने वाला।” उन्होंने कांग्रेस के जांच दल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “उनका जांच दल जांच करने गया था या पिकनिक मनाने, यह सबको पता है।” मंत्री ने दोहराया कि न्यायपालिका सबसे बड़ी है और अदालत का दरवाजा सबके लिए खुला है।

किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा

धान खरीदी की धीमी गति को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि सरकार का कोई तय लक्ष्य नहीं होता, बल्कि किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

उन्होंने बताया कि “पिछले साल जितनी धान खरीदी हुई थी, लगभग उतनी ही खरीदी इस साल भी हो चुकी है।”
अब तक करीब 65 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें, Mahasamund: अवैध लकड़ी परिवहन करते वाहन को पकड़ा, 2 लोग गिरफ्तार

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के

South California में खतरनाक केमिकल लीक से हड़कंप, 40 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

South California: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल रिसाव की घटना

बेटे की शादी छोड़ व्हाइट हाउस में रहेंगे Trump, बताई वजह

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह

नौतपा से पहले ही तपने लगा Madhya Pradesh, 42 जिलों में लू का अलर्ट; कई शहरों में पारा 46 डिग्री पार

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio, कोलकाता से शुरू हुई अहम यात्रा

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने पहले भारत दौरे

Sagar: दैनिक जीवन में छोटे बदलाव से बनेगा बड़ा जन आंदोलन: गोविंद सिंह राजपूत

Sagar: प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सिंहदेव और बैज के

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP के 42 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Encroachment Drive : अतिक्रमण कार्रवाई के बीच JCB लेकर नगर निगम पहुंचा युवक

Encroachment Drive : नगर निगम कार्यालय पहुंचकर युवक ने उठाए सवाल, कहा–

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष REPORT :