,

Gorakhpur: बुढ़िया बारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gorakhpur: Chief Minister Yogi Adityanath reached Budhiya Bari village

Report- Arun Kumar

Gorakhpur: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के बुढ़िया बारी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ टीटीआई स्वर्गीय सुशील कुमार यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर इस असहनीय दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि स्व. सुशील कुमार यादव का आकस्मिक निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि खेल जगत, समाज और गोरखपुर जनपद के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कबड्डी के क्षेत्र में सुशील यादव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सुशील कुमार यादव ने अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल और समाज की सेवा की। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

अंत में मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की