,

Chitrakoot: कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

Chitrakoot: DM inspected the beautification work of Kamadgiri Parikrama Marg.

Report- Ratan Patel

Chitrakoot: भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट को पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने के संकल्प के तहत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोमवार को अधिकारियों के साथ कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पहुंचकर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में आकर्षक ढंग के पत्थर लगाए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुंदर व सुव्यवस्थित मार्ग मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कामदगिरि आरती स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि पर्यटन विकास से जुड़े सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आरती स्थल को इस प्रकार विकसित किया जाए कि वह पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन सके।

डीएम ने परिक्रमा मार्ग में जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा व्यू प्वाइंट पर साइन बोर्ड लगाए जाने और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए स्वच्छ शौचालयों को शीघ्र संचालित कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि शासन का लक्ष्य चित्रकूट को पर्यटन का हब बनाना है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि पर्यटन विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जिलाधिकारी को कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…