Reporter: Devendra Jaiswal, Edit By: Mohit Jain
Indore: बदमाशों ने खुलेआम उत्पात मचाते हुए एक वाहन को निशाना बनाया। लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बाइक क्षतिग्रस्त करने का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश बाइक को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।

लसूड़िया पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही लसूड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Chhatarpur: पिल्लों के जन्म पर बस्ती में धूम, रातभर डांस और आतिशबाजी
आरोपियों से पूछताछ जारी
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस घटना के कारणों और अन्य संभावित साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।





