Gorakhpur: प्रचंड ठंड में भी जारी रहा मुख्यमंत्री योगी का जनसेवा संकल्प, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

By: Vandana Rawat

गोरखपुर में प्रचंड ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

‘घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान’
जनता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर व्यक्ति की पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

अधिकारियों को सख्त निर्देश, संवेदनशीलता से करें कार्य
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक होना चाहिए।

जमीन कब्जे पर कड़ा रुख, माफियाओं पर होगी कार्रवाई
जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दबंगों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जहां पैमाइश की आवश्यकता हो, वहां तत्काल पैमाइश कराकर विवाद का समाधान कराया जाए।

इलाज में आर्थिक मदद का भरोसा
जनता दर्शन में पहुंचे इलाज के लिए सहायता मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन की कमी इलाज में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजे जाएं, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

पारिवारिक विवादों के समाधान पर भी जोर
पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों से संवाद कर आपसी सहमति से समाधान निकालने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न झेलनी पड़े।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार