Report: Devendra Jaiswal
Khandwa news: मध्य प्रदेश के खंडवा जीआरपी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है चलती ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख का माल भी जब्त किया गया है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही जिसमें ओर भी खुलासे होने की संभावना है।
दरअसल शुक्रवार को पंजाब मेल से यात्रा कर रही मुंबई निवासी हर्षा मलतानी ने इटारसी के जीआरपी पुलिस को शिकायत की थी उसके पास से उसका पर्स चोरी हो गया है । इसमें 10 हजार रुपए नगद , 578 ग्राम चांदी की सिल्ली और एक मोबाइल था। घटना खंडवा की होने से इटारसी पुलिस ने मामला दर्ज कर खंडवा जीआरपी को भेजा ।
खंडवा थाना प्रभारी ने जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम गठित कर मुखबिर सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक तीन पुलिया के पास बैग लेकर खड़ा है तभी टिम ने दबिश देकर संदिग्ध से पूछताछ की जिसमें अपना नाम आनंद पिता नारायण ठाकरे उम्र 32 साल निवासी जसवाड़ी रोड माता चौक जगदम्बा पूरम बैंक ऑफ इंडिया के सामने वाली गली में थाना कोतवाली जिला खंडवा का रहने वाला बताया संदिग्ध की तलाशी लेने पर बैग से 07 मोबाइल एक चाँदी की सिल्ली बजनी 578 ग्राम तथा नगदी 5000/-रूपये कुल कीमती 306000 रूपये के मिले आरोपी आनंद ने पूछताछ पर बताया की दिनांक 26 दिसंबर को ट्रेन नं 12137 पंजाब मेल एक्स के कोच बी 3 वर्ष नं 66 पर से सो रही एक महिला का एक लेडीज पर चोरी कर लिया था। जिसमे एक चाँदी की सिल्ली एवं मोबाइल एवं नगदी मिले थे । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका रिमांड मांगा है।





