,

HR: हरियाणा की 10 मुख्य खबरें ( 28-12-2025)

HR

HR News:

अंडर-19 वर्ल्ड कप में हरियाणवी कनिष्क का चयन
झज्जर से सिरसा शिफ्ट हुए परिवार ने संघर्ष के साथ बेटे का सपना पूरा किया। कनिष्क ने डेरे में अभ्यास किया। मां ने कहा—11 दिनों में परिवार को दोहरी खुशी मिली।

आलू के गिरते दामों से किसान परेशान
कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। आलू को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने की मांग की।

करनाल में होटल को लेकर बवाल
डॉक्टर के होटल में बिना पहचान पत्र के अनमैरिड कपल्स और स्कूली बच्चियों के ठहरने का आरोप। स्थानीय लोगों ने माहौल बिगड़ने की बात कही।

सोनीपत में दो करोड़ की फिरौती की धमकी
जिम सप्लीमेंट कारोबारी से गोदारा गैंग के शूटर ने ऑडियो भेजकर ₹2 करोड़ मांगे। धमकी दी—समय पर पैसा नहीं मिला तो सब खत्म कर देंगे।

कैथल में कश्मीरी वेंडर से बदसलूकी
शॉल बेचने आए कश्मीरी युवक को वंदे मातरम् न बोलने पर धमकाया गया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल।

पंचकूला में कोठी में घुसा तेंदुआ
दीवारें फांदते तेंदुए का ड्रोन वीडियो सामने आया। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह जारी की।

पलवल में युवक की चाकू से हत्या
खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक की चौक पर खून से लथपथ लाश मिली। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

नूंह पॉलिटेक्निक कॉलेज में तोड़फोड़
इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए टेबल-कुर्सियां तोड़ने वाले 12 छात्रों को निलंबित किया गया। छात्रों ने खुद को ‘फ्यूचर इंजीनियर’ बताया था।

विधायकों को 5 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा
हरियाणा सरकार ने विधायकों को 12 हजार रुपये तक ठहरने की अनुमति दी। एक शर्त के साथ पूर्व विधायकों को भी 10 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।

घने कोहरे से सड़क हादसे
हरियाणा के 4 जिलों में घना कोहरा छाया। रोडवेज बस, स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हुई। विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रही।

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…