,

CG: छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य खबरें ( 28-12-2025)

CG

CG News:

रायगढ़ कोयला खदान में बवाल
महिला थाना प्रभारी को भीड़ ने लात मार दी, वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन और एंबुलेंस में आग लगा दी। एसडीओपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

रायपुर मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामला
बजरंग दल के 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार। थाने में घुसकर हंगामा किया, चूल्हा और राशन लेकर धरने पर बैठे। रायपुर पुलिस सभी को सेंट्रल जेल लेकर गई।

नाबालिग की आत्महत्या से सनसनी
बॉयफ्रेंड के लगातार शक और तानों से परेशान नाबालिग ने फांसी लगा ली। पेड़ से लटकती लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी।

गौरेला के मड़ई गांव में छेरछेरा तिहार
पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई।

रायपुर में ट्रेलर हादसे के बाद हिंसा
ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग के घायल होने पर प्रदर्शन भड़क उठा। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

कोरबा में स्कूल का वार्षिकोत्सव
एनकेएम लायंस स्कूल में ‘अद्वितीय-यूनिक’ कार्यक्रम आयोजित। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों में राष्ट्रभाव और संस्कृति की झलक दिखी।

बलरामपुर में अवैध धान परिवहन पर सख्ती
कलेक्टर और एसपी ने चेक पोस्ट व धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश।

राजनीतिक बयानबाजी तेज
विवाद को लेकर सियासी घमासान। भूपेश बघेल ने कहा—शास्त्री पैसा बटोरने आते हैं, अगर दिव्य दरबार में लोग ठीक हो रहे हैं तो अस्पताल किस लिए।

बलौदाबाजार में मूर्ति क्षति का खुलासा
जांच में सामने आया कि निम्न गुणवत्ता के कारण मूर्तियों में पहले से दरारें थीं। निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी।

नवा रायपुर का मॉडल रेलवे स्टेशन
75 करोड़ की लागत से बना सीबीडी रेलवे स्टेशन। फिलहाल यहां से चार ट्रेनें चल रही हैं, पूरी व्यवस्था सुरक्षा गार्डों के हवाले।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…