,

Murena news: जेल से लौट रहे युवकों पर घातक हमला, एक की मौत, एक गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena news: जेल में बंद भाई और बहनोई से मुलाकात कर घर लौट रहे दो युवकों पर रास्ते में जानलेवा हमला किया गया। यह घटना जौरा थाना क्षेत्र के अलापुर पुलिया के पास हुई, जहां एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपियों ने मिलकर दोनों पर हमला बोला। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

हमला कैसे हुआ
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानू उर्फ रविन्द्र गुर्जर और टिंकू गुर्जर जेल में मुलाकात के बाद जौरा कोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने वकील से बातचीत की। इसके बाद शाम लगभग चार बजे दोनों बाइक से घर के लिए निकले। अलापुर पुलिया के पास पीछे से आई एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी बोलेरो से उतरे करीब सोलह लोगों ने सरिया और डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उन्हें गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।

इलाज और मौत
घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर टिंकू गुर्जर को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी आज सुबह मौत हो गई। रानू गुर्जर का उपचार जारी है।

विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार यह हमला सरकारी प्लॉट को लेकर चल रहे पुराने विवाद का नतीजा है। पगारा रोड स्थित एक सरकारी जमीन पर रानू गुर्जर और नरेंद्र गुर्जर दोनों अपना-अपना अधिकार जता रहे थे, इसी रंजिश के चलते यह वारदात अंजाम दी गई।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसडीओपी जौरा नितिन बघेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की