,

Indore news: युवती से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

Indore news: खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पहले लसूड़िया थाने में शून्य पर मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में खजराना थाने स्थानांतरित किया गया।

नशीला पदार्थ देकर शोषण का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और अलग-अलग समय पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने घेराबंदी कर शहजाद, एजाज और फारुख नाम के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12