Report: Arvind Chouhan
Gwalior news: मुझे दुनिया वालों शराबी ना समझो,मैं पीता नहीं हूं मुझे पिलाई गई है!,इस फिल्मी गाने को गुनगुनाते हुए एक शराबी ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज हंगामा किया। बड़ी मुश्किल से आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
दरअसल शुक्रवार की रात उरवाई गेट के सामने अचानक एक शराबी युवक पहुंचा,शराब के नशे में धुत्त शराबी फिल्मी गाना मुझे दुनिया वालों,शराबी ना समझो,मैं पीता नहीं हूं पिलाई गई है,गाना गुनगुनाने लगा। और अचानक बीच सड़क पर लेट गया,जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई,स्थानीय लोगों ने उसे सड़क से उठाकर सड़क किनारे बिठा दिया। लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से सड़क पर पहुंच लेट गया।इस दौरान एक बाइक सवार युवक की उसने बाइक की चाबी छीन ली। फिर जबरन उसकी गाड़ी के सामने लेट कर कहने लगा कि यदि गाड़ी आगे ले जानी हैं तो उसकी गर्दन के ऊपर से निकालनी होगी। काफी देर तक समझाईश के बाद भी जब शराबी सड़क से नही हटा तो, मौके पर मौजूद भीड़ ने शराबी युवक की मारपीट कर उसका नशा उतार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि हंगामा करने वाला शराबी आसपास का ही रहने वाला था। फिलहाल लोगों ने शराबी युवक को पुलिस के हवाले कर राहत की सांस ली और उसके बाद फिर से ट्रैफिक बहाल हुआ।





