,

Ghaziabad: जीआरपी–आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

Ghaziabad: Joint action of GRP-RPF

चोरी करने वाला चोर और माल बेचने वाला साथी गिरफ्तार

Ghaziabad: गाजियाबाद में जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेन में चोरी करने वाले एक शातिर चोर सलीम और चोरी का माल बेचने वाले उसके साथी साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 से गिरफ्तार किया गया।

दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज, एक आरोपी अभी फरार

सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ निवासी सलीम ट्रेन में चढ़कर यात्रियों का सामान चोरी करता था और चोरी किया गया सामान दिल्ली निवासी साहिल को सौंप देता था। साहिल उस चोरी के माल को आगे बेच देता था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सलीम पूर्व में गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भी गिरफ्तार हो चुका है और जून में जेल से छूटने के बाद फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…